अपना जिला

अम्बेडकर ने जाति प्रथा का उन्मूलन कर इन्सानियत की नीव रखी : शंकर मद्धेशिया

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत सहित मर्यादपुर, दुबारी ,दरगाह  रसूलपुर गौतम, तिनहरी, सिंहासी में धूमधाम से मनाई गई। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया के नेतृत्व में नगर पंचायत के अंबेडकर तिराहा पर एक भव्य गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने भीमराव आंबेडकर के जीवन से लेकर उनके कार्य क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उक्त मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि आंबेडकर ने जाति प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर इंसानियत की नींव रखी। उनमें गांधी का सपना और महात्मा बुद्ध की करुणा दोनों थी। वही बस्ती वर्षी निधियाव में जयंती समारोह को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ प्रख्यात शिक्षाविद् व समाज सुधारक भी थे। वही खिरीकोठा में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी प्रशांत मल्ल उर्फ गणेश मल्ल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर बुद्ध एवं कबीर की परंपरा के क्रांतिकारी मनीषी थे।  उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को सबसे साझा किया। तथा आंबेडकर के जन्मदिवस को ज्ञान एवं समानता दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लेने का आवाह्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *