अमिला बाजार के उमाशंकर गुप्ता का निधन
मऊ। सामाजिक सेवाओं में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा जनपद मऊ के पूर्व अध्यक्ष तथा बाबा सरयू दास मध्यदेशीय वैश्य अनाथ आश्रम समिति करजौली के पूर्व अध्यक्ष स्मृति अवशेष शिव कुमार गुप्ता के पुत्र तथा मध्यदेशीय सभा के राष्ट्रीय महामंत्री बसंत प्रसाद के अनुज अमिला नगर पंचायत निवासी व दवा व्यवसायी उमाशंकर गुप्त के 59 वर्ष की आयु मेंं वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके परिवार जन, शुभचिंतक व समाज के लोगों में शोक का लहर छा गया। समाज के लोगों ने कहा की उनके असामयिक निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है ।इस दुख की घड़ी में अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा मऊ उनके परिजनों के साथ बराबर का भागीदार है ।
ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति दे तथा समग्र परिजनों को इस दुख के सहने की क्षमता दे ।

