अमरवाणी पूनर्वास केन्द्र ताजोपुर में समर कैम्प का आयोजन
मऊ। अमरवाणी पूनर्वास केन्द्र ताजोपुर, मऊ में 10 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन दिनांक 15.06.2019 से दिनांक 25.06.2019 तक दिव्यांग बच्चों एवं बच्चियों के क्षमता विकास हेतु आयोजित किया गया है। समर कैम्प का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों एवं बच्चियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ना है। इसमें रोजगार के क्षेत्र में व शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त कर उनको आत्म निर्भर बनाना है ।
इसमें निम्न बिन्दुओं को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जैसे टैडी वियर बनाना, पर्स बनाना, बैग बनाना, अगरवत्तीं बनाना, मिठाई का डब्बा बनाना, कम्प्यूटर क्लास, सर्फ बनाना, सिलाई कढ़ाई, संगीत क्लास इसके अतिरिक्त मोटीवेशन क्लास जैसे पी0डब्लू0डी0 एक्ट 2016, साफ-सफाई, शिक्षा का अधिकार, महिला शोषण से मुक्ति इत्यादि पर इन सभी बिन्दुओं पर अलग अलग गु्रपो में बॉटकर क्लास प्रतिदिन चलाया जा रहा है। प्रातः प्रशिक्षण योगा एवं प्रार्थना से प्रारम्भ होता है एवं रात्रि समापन मुल्यांकन एवं सांस्कृति कार्यक्रम से होता है। इसमें 200 दिव्यांग बच्चे प्रतिभाग किये हैं।

