अपना जिला

अनुदान की योजनाओं में छोटे-छोटे किसानों को शामिल किया जाय, जिससे छोटे किसानों का भी उत्थान हो सके : दारा सिंह चौहान

मऊ। औद्यानिक गोष्ठी एवं कृषि मेला का आयोजन शहीद इण्टर कालेज,मधुबन के प्रांगण में शुक्रवार को किया गया। उक्त गोष्ठी मेले का उद्घाटन वन पर्यावरण जन्तु उद्यान के मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दारा सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन में संबंधित अधिकारियों से कहा गया कि जो अनुदान वाली योजनाएं हैं उसमे छोटे-छोटे किसानों को शामिल किया जाय। जिससे छोटे किसानों का भी उत्थान हो सके। मंत्री श्री चौहान द्वारा यह भी बताया गया कि उ0प्र0 सरकार ने 20 साल बाद पहली बार सरकार ने निर्णय लिया है कि किसान सागौन, नीम, महुआ का पेड़ लगाया है उसका मालिक वही होगा इसलिए उस पेड़ को काटकर बेच सकतें हैं। इसमें वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी नहीं रोकेगें साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। मधुबन तहसील के अन्तर्गत दूसरे चरण में 2006 किसानों को सम्मिलित किया गया केदारनाथ यादव पुत्र देवकरन यादव, मकबुल अहमद पुत्र हनीब, शकुन्तला सिंह पत्नी शिवजी सिंह, गुलाब तिवारी पुत्र स्व0 विक्रमा तिवारी, चादमुनी चौरसिया पत्नी शम्भू सहित किसान को कैबिनेट मंत्री द्वारा ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया गया। शेष किसानों को बैंको के माध्यम से प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा उद्यान विभाग के विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा फल-फूल सब्जी आदि के खेती के विषय में तकनिकी जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिक एन0पी0सिंह द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड दोहरीघाट और बड़रांव को छोड़ कर शेष विकास खण्डों की भूमि आवला की खेती के लिए उपजाऊ है। उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से किसानों का आहवान किया साथ ही वैज्ञानिक विधि से साग-सब्जी की खेती करने के लिए जानकारी दी गयी।
अन्त में गोष्ठी के समापन का धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।
फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र तहसील घोसी में कार्यक्रम के तहत विधायक फागू चौहान द्वारा समारोह में 309 किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गयी।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार मधुबन सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *