अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा ने बापू की जयन्ती को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया
मऊ। नगर के मुंशीपुरा मोड़ स्थित माँ सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर के सभागार में अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा मऊ नगर इकाई द्वारा महात्मा गाँधी जयन्ती को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता उपस्थित रहें। श्री गुप्ता ने बताया कि महात्मा गाँधी एक अहिंसावादी व उदारवादी नेता थे। भारत को आजाद कराने में उनकी अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विरेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मी प्रसाद
गुप्ता, राहुल किशोर गुप्ता, अजीत गुप्ता, विपिन साहू, आदित्य कुमार गाँधी, रवि गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, संजय गुप्ता, कपिलदेव, गंगासागर गुप्ता, रामबड़ाई गुप्ता, हरेराम गुप्ता, महेन्द्र कुमार साहू, प्रिंस गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, केदारनाथ साहू, गुलाब चन्द गाँधी, संजय गुप्ता
एडवोकेट, उत्कर्ष गाँधी आदि लोग उपस्थित रहें।

