खास-मेहमान

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द साव के मऊ आगमन पर जोरदार स्वागत

मऊ। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा ब्रम्हस्थान स्थित मध्यदेशीय भवन के सभागार में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के सदस्यों की बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद साव ने कहा कि समाज को उच्च आयाम देने के लिए बच्चों उच्च शिक्षा प्रदान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने स्वजातीय बंधुओं को पूर्ण रुप से शिक्षित होने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने के लिए मानवता के आधार पर रक्तदान करके जीवन बचाना चाहिए। क्योंकि मानव समाज की सेवा ही भगवान की सच्ची सेवा होती है।
कार्यक्रम में पहुंची राष्ट्रीय महिला चेयरमैन आशा साव ने कहा कि हम सभी को मिल जुल कर संगठन को आगे ले जाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रमों में महिलाओं की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा हो इस बात पर जोर दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुल गुरु संत गणीनाथ जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. राम गोपाल गुप्त ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्रम प्रदान करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सुनीता व वंदना गुप्ता ने स्वागत गीत तथा दयाशंकर गुप्त ने गुरु वंदना प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सपत्निक पहली बार मऊ पहुंचे प्रेमचंद साव का मऊ जनपद में आगमन पर समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया तथा कहा कि हमें ऐसे उर्जावान राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पाकर हमें बहुत गर्व है।
समारोह को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, प्रदेश अध्यक्ष कुबेर प्रसाद गुप्त, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रामदास गुप्त, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. विनोद गुप्त, बैजनाथ गुप्त ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर मोहन लाल गुप्त, अशोक कुमार आर्य, दिलीप गुप्त, राजकुमार गुप्त, आनंद कुमार, हेमराज मद्धेशिया, अमरनाथ मद्धेशिया, स्वामी नाथ, लेखपाल अनूप मद्धेशिया, गोविंद दास मद्धेशिया, नवनीत गुप्ता, मनोज कुमार, विजय कुमार गुप्त आदि संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *