अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री बने अभिषेक
ज़िंदगी कि असली उड़ान बाकी है, जिंदगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है, अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीन हमने, अभी तो सारा आसमान बाकी है। मऊ रोटी बैंक के अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया को जैसे ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा युवा शाखा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया वैसे ही पूरे मऊ जनपद के मद्धेशिया समाज मे खुशी की लहर दौड़ गई और उनको बधाई देने वालों का तांता लग गई प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने पर अभिषेक मद्धेशिया ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि जो दायित्व शीर्ष नेतृत्व ने उनको दिया है उस दायित्व को पूरे लगनशीलता व कर्त्तव्य निष्ठा से निभाएंगे और समाज के लोगों के साथ कदम से कदम मिला कर चलेंगें मेरा फोकस समाज के युवाओं पर ज्यादा से ज्यादा रहेगा।

