हिन्दुस्तान के पत्रकार सदानंद गौड़ की धर्मपत्नी का निधन
रतनपुरा/ मऊ। क्षेत्र के हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार सदानंद गौड़ की धर्मपत्नी सुशीला देवी 50 वर्ष का बुधवार को बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान 9:00 बजे प्रातः स्वर्गवास हो गया। जैसे ही यह समाचार आया संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की पत्रकार सुरेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई एक शोक सभा में फतेह बहादुर गुप्ता विनोद कुमार गुप्त हरीनिवास पांडे दुर्गा प्रसाद मिश्र अनिल कुमार वर्मा अनिल कुमार गुप्त बाबू नंदन मिश्र कैलाश प्रसाद चौरसिया आगरा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया स्वर्गीय सुशीला देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गाजीपुर जनपद के गंगा तट के किनारे हुआ।

