चर्चा में

सड़क के गड्ढे से परेशान, लोगों ने गड्ढे में लगाया पौधा

(आनन्द कुमार)

मुहम्मदाबाद गोहना। तुम लाख करो विनती हमसे, पर हम नहीं सुधरेंगे, जतन तेरे आने-जाने का भले हो बुरा, हम नहीं संभलेंगे। यह युंक्ति बिल्कुल फिट बैठ रही है नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना नगर की मुख्य स्टेशन रोड पर अनगिनत गड्ढे हो चुके सड़क पर। सड़क मुंह चिढ़ा रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गड्ढा मुक्त सड़क होने के दावे को, सड़क पोल खोल रही है नगर पंचायत के विकास की पटकथा की।
जबकि इस मामले को लेकर बीएचयू के पूर्व छात्र नेता यतीन्द्र पति पाण्डेय महीनों से संघर्सरत हैं। यतीन्द्र ने बताया कि एसडीएम व अधिशाषी अधिकारी को कई दिनों पहले ज्ञापन दिया गया था लेकिन आश्वासन के अलावा और कुछ भी नही मिला। तंग आकर लोगों ने यूनियन बैंक के निकट सड़क के बीचो-बीच गड्डों में पौधा लगा दिया। गड्ढों में पौधा लोगों के लिये कौतूहल का विषय भी बन रहा है और राहगीरों ने इस सांकेतिक विरोध की सराहना करने के साथ यह उम्मीद जता रहे कि काश शासन-प्रशासन की निद्रा भंग हो और जनहित में इस ओर ध्यान दें। यतीन्द्र को नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने फोन कर विरोध प्रदर्शन समाप्त कराने की अपील की और कहा कि तीन दिनों के अंदर ही सड़क के मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा। इस प्रकार का सांकेतिक विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यतीन्द्र ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर कार्यवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्यापारी पवन मद्धेशिया, विशाल सिंह, मंटू ओझा, एहसान, सूरज गुप्ता, चुलबुल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *