स्व. नागेन्द्र प्रसाद राय के श्रद्धांजलि एवं शुद्धि भोज कार्यक्रम में उमड़े लोग
गाजीपुर। जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित सरजू राय मेमोरियल डीग्री कालेज के परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि एवम शुद्धि भोज कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व. नागेन्द्र प्रसाद राय के चित्र पर उनके पुत्र अरविन्द राय अभियंता, राजेश राय वरिष्ठ सपा नेता ,नरेन्द्र कुमार राय पूर्व एआरटीओ, सन्तोष राय, आशीष राय, हर्ष राय, हिमांशु राय, आदित्य राय, आयुश राय, अभिनव राय, सिद्धार्थ राय एवम सभी परिजनों के द्वारा पुष्पांजलि कर किया गया। श्रद्धांजलि सभा के लिए बहुत ही खुबसूरत एवम भव्य पंडाल और मंच का निर्माण किया गया था। मंच पर बहुत ही सुन्दर बाबू नागेन्द्र प्रसाद राय की तस्वीर एवम पोस्टर लगाया गया था। श्रद्धांजलि सभा एवं शुद्धि भोज में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, देवराज सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय, आशीष सिंह,डा ब्यास मुनी राय, प्रिंस राय, डा हरिश्चन्द्र राय पूर्व प्राचार्य, फादर पी विक्टर प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर, डा दिनेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर, ब्रजभूषण राय चून्ना, योगेन्द्र राय पूर्व प्रधानाचार्य, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, श्याम बहादुर राय, राजेश राय पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ, रजनीकांत राय, कमलेश राय शर्मा, दिवाकर पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव, भाजपा नेता बिजय शंकर राय, श्याम नरायण यादव प्रधान,आमोद राय, अक्षय कनौजिया,यशपाल सिंह, हैदर अली खान टाईगर सपा नेता, राजेश राय जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत परिषद्, हिमांशु राय प्रधान करकट पुर,रमेश सिंह छात्र शक्ति ,मनोज राय पूर्व प्रमुख, सूबेदार सिंह,राजेश कुशवाहा पूर्व सपा जिलाध्यक्ष, रामधारी यादव पूर्व सपा जिलाध्यक्ष, नन्हकू यादव सपा जिलाध्यक्ष,जय प्रकाश राय प्रधान, सन्तोष राय,विजेन्द्र राय, डा सानन्द सिंह, पूर्व एम एल सी काशीनाथ यादव, भाजपा नेता विरेन्द्र राय, दिनेश वर्मा, प्रहलाद राय, अविनाश प्रधान, यशवन्त सिंह, राजकमल राय, आशुतोष राय, दिनेश राय गुड्डू समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत नागेन्द्र प्रसाद राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।@विकास राय

