शोक संदेश

सोनी धापा इण्टर कालेज की सेवानिवृत्त प्रवक्ता सरोज गुप्ता का निधन

मऊ। सोनी धापा इण्टर कालेज की सेवानिवृत्त प्रवक्ता सरोज गुप्ता का रविवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही मुहल्ले वासी सहित परिजन शोकाकुल हो गये।
सोनी धापा इण्टर कालेज की सेवानिवृत्त होमसाइंस की प्रवक्ता सरोज गुप्ता 78 वर्ष रिटायर होने के बाद अपने निजामुद्दीनपुरा स्थित आवास पर रहती थी। उम्र के इस पड़ाव पर भी अपना कार्य स्वयं करती थी। मुहल्ले में आस पड़ोस में सबसे सुख दुख में स्वयं मौजूद रहती थी।
इधर कुछ दिन से वे अस्वस्थ चल रही थी। रविवार की सुबह दैनिक क्रिया करके आराम कर रही थी तभी लगभग 09:30 बजे अचानक तबियत खराब होने लगा। उस समय घर में मौजूद पुत्र सुधीर दयाल अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी हार्टअटैक से उनकी मृत्यु हो गयी।
निधन की सूचना सुनते ही मुहल्ले सहित आस पड़ोस के लोग उनके आवास पर पंहुच मृतात्मा के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त किए। उनका शव उनके आवास पर रखा गया है, जहां रिश्तेदारों का इन्तेजार किया जा रहा उसके बाद अंतिम शव यात्रा निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *