अपना जिला

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के विरेन्द्र बहादुर पाल अध्यक्ष व महामंत्री बने संजय कुमार त्रिपाठी

(मु. अशरफ)
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नए कार्यकारिणी वर्ष 2018-19 में अध्यक्ष पद पर विरेन्द्र बहादुर पाल व महामंत्री पद पर संजय कुमार त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित हुए। सोमवार को संपन्न हुए मतदान के बाद, मतगणना का कार्यक्रम मंगलवार को प्रातः पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सम्पंन हुआ। मतगणना का परिणाम जानने के लिए बार के पुस्तकालय भवन सहित पूरे कचहरी परिसर मेें लोगों की भीड़ जुुुटी रही। वहीं परिणाम न आने तक लोग अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में तरह-तरह के कयास लगाते रहे। पूरे दौर के मतगणना के दौरान वोटों की गिनती के समय प्रत्याशियों के बीच मतों के गिनती का उतार चढ़ाव बना रहा। बार के 920 मतों में
899 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।
काफी उतार चढ़ाव की मतगणना के बीच अध्यक्ष पद पर विरेन्द्र बहादुर पाल ने 284 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी शमशुल हसन को मात्र 16 मतों के मामूली अंतर से पराजित किया। शमशुल हसन को 268 मत मिला। इसी पद पर सर्वेश सिंह को 177 मत, उदय प्रताप राय को 84 मत, रामकृत यादव को 76 मत पाये। जिसमें 10 मत अवैध रहा।
वहीं महामंत्री पद के मतगणना में संजय कुमार त्रिपाठी ने 313 वोट पाकर राजेश सिंह राज को 28 मतो से पराजित किया। राजेश कुमार सिंह राज को 285 मत मिला।
इसी पद पर लक्ष्मीकांत यादव 167 मत को रामरतन निषाद 65 मत को ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय को 60 मत मिला। .रामभजन 04 मत व अवैध मत 04 रहा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार राय 457 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी राम अवध भारद्वाज को 35 मतों से पराजित किया। राम अवध भारद्वाज को 422 वोट मिला। इस पद पर 20 मत अवैध पड़ा।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विपिन कुमार सिंह 244 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र कुमार यादव को मात्र 04 वोट से पराजित किया। रविन्द्र को 240 मत मिला। इसी पद पर मो. आरिफ को 212 मत, अवनीश कुमार श्रीवास्तव को 176 मत तथा 27 मत अवैध पड़ा।
कोषाध्यक्ष पद पर विनय कुमार शुक्ला 403 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी मुन्नीलाल को 101 मतो के अंतर से हराया। मुन्नीलाल को 301 मत व प्रमोद कुमार रावत को 175 मत मिला। 20 मत अवैध रहा। परिणाम घोषित होने के बाद जहां विजयी प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने विजयी उम्मीदवारों के साथ फूल माला के साथ जयकार करने लगे वहीं हारने वाले प्रत्याशी मायूस होकर अपने अपने घर को लौट गए।
मतगणना के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक अहमद व सदस्य नमो नारायण राय, गुरु नारायण पांडेय, बीएन सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी शरद श्रीवास्तव इकबाल अहमद, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *