चर्चा में

सार्वजनिक रास्ते में बना चबूतरा तोड़वा कर रास्ते को बनाया सुलभ

कोपागंज/मऊ। क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुखुंदवा में गांव के सार्वजानिक रास्ते पर पूर्व में बनाया गया चबूतरा काफी महंगा पड़ा। रविवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव में पहुंची राजस्व व  पुलिस विभाग की टीम ने उक्त चबूतरे को तोड़वाते हुए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुखुंदवा में गांव के ही मुन्ना मौर्या द्वारा पूर्व में सार्वजानिक रास्ते पर अतिक्रमण करते हुए चबूतरा बना लिया गया था जिससे लोगो को आने जाने में काफी दिक्क़ते होती थी। इसे लेकर गांव के अजीत पांडेय आदि द्वारा मार्च महीने में गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री जनसम्पर्क कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया था। उक्त प्रार्थना पत्र पर गोरखनाथ मंदिर द्वारा जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देशित किया गया था। जिलाधिकारी ने उक्त मामले की जाँच उपजिलाधिकारी सदर को सौपा। एस डी एम् के निर्देश पर तहसीलदार सदर उक्त मामले की जाँच राजस्व निरीक्षक चंद्रभान सिंह व लेखपाल धीरज सिंह से कराया तो गांव में पहुंच दोनों अधिकारियो ने मामले की जाँच कर सही पाया तो  रिपोर्ट प्रेषित किया। 

उक्त रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव में पहुंचे राजस्व अधिकारी चंद्रभान सिंह ,कोतवाल आर के दिवेदी थानाध्यक्ष महिला ने घंटो मशक्क्त कर अतिक्रमण हटवाते हुए रास्ते को मुक्त कराया। जबकि इसे लेकर अतिक्रमण करता द्वारा काफी विरोध किया गया इसे देखते हुए गांव में पांच पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *