अपना जिला

सांसद ने दिया कौशल विकास के 21 लाभर्थियों को नियुक्ति पत्र व 15 लाभर्थियों को प्रमाण पत्र

मऊ। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत राम स्वरूप भारती उ0प्रा0 विद्यालय शिव जी मठ भीटी मऊ में शनिवार को आजीविका एंव कौशल विकास दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसके मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र घोसी हरिनरायन राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दयाशंकर सिंह एंव जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुनील कुमार गुप्ता द्वारा कौशल विकास मिशन एंव अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों के साथ जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कौशल विकास के 21 लाभर्थियों को नियुक्ति पत्र व 15 लाभर्थियों को प्रमाण पत्र वितरीत किया गया। एंव भूपेन्द्र कुमार पाल जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन के द्वारा लोगो से आग्रह किया गया कि आप लोग अधिक से कौशल विकास योजना से जुड़े और रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर लाभ उठायें। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक बी0बी0 सिंह, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्या, जिला सूचना अधिकारी डा. जितेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डूडा, आर0सेटी0 निदेशक अमरेन्द्र पांडेय, एम0आई0एस0 प्रबंधक कौशल विकास मिशन आशुतोष पांडेय, सर्वेश दुबे, गोपाल दुबे, डी0आर0डी0ए0 से छोटेलाल एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता सर सैयद फर्मोकोलॉजी से अभिषेक दुबे, ज्योति शर्मा, संजीव राय,.ओरियन सिक्योरिटी से ओमकार चतुर्वेदी, आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *