Uncategorized

सलमान और प्रियंका फिर एक साथ !

अरे चौकिए मत हम तो एक फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ नजर आने की बात कर रहे हैं. जी हां करीब 10 साल बाद एक बार फिर से ये दोनों सितारे बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते नजर आने वाले हैं. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है. ये तो आधिकारिक बयान के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन डीएनए की एक रिपोर्ट की माने तो फिल्म डायरेक्टर अली अब्बार जफर की आने वाली फिल्म भारत में सलमान मियां और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले कुल 3 फिल्मों सलमान और प्रियंका नजर आ चुके हैं. जिसमें ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट’ हो में दोनों ने एक साथ काम किया था. अब देखना होगा कि करीब 10 साल दोनों सितारें अपने दर्शकों को कितना लुभा पाते हैं. यूं तो दोनों सितारों ने कुछ सालों में कई हिट फिल्में दी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *