अपना जिला

सभासद जावेद के प्रयास से वार्ड में ट्यूबेल बोरिंग का काम शुरु

मऊ। बाज़ की मस्जिद के हाते में लगे ट्यूबेल जो सालों से पानी पूर्ण रूप से नही दे रहा था और इस समय तकरीबन ठप पड़ा हुआ है जिस से वहां रहने वाले वासियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। जिसके फलस्वरूप जनता की पानी को लेकर परेशानियों को देखते हुये सभासद जावेद यार्न ने नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी से अनुरोध कर उनके समक्ष समस्या रखी और नई ट्यूबेल बोरिंग कराने की मांग रखी जिस पर पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र काम कराने का आश्वासन दिया था। जैसे ही नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष के सामने ये बात आयी उन्होंने तत्काल काम कराने का आश्वासन दिया।और नया टेंडर बना कर पारित किया।
इसी कड़ी में मंगलवार को जावेद सभासद के प्रयासों के फलस्वरूप पालिका अध्यक्ष द्वारा काम कराने का आदेश जारी कर दिया गया था। इसी क्रम में एक नया ट्यूबवेल जो वार्ड 40 के मोहल्ला बांस की मस्जिद (हाता) में लगना था, उसका बोरिंग का काम आज सभासद जावेद यार्न की मौजूदगी में शुरू हो गया और आगे भी वार्ड का काम होता रहेगा।
साथ ही सभासद जावेद यार्न ने वार्ड नंबर 40 खीरीबाग सहन में लोगों को अवगत कराया की अगर कभी रात को जनाज़ा पढ़ा जाता है तो खीरीबाग सहन में अंधेरा रहता है, जो पहले की लाइट रोड पे लगी है उसकी रौशनी सहन में नहीं पड़ती है, सभासद के प्रयास से वहां 2 नई LED लाइट लगा दी गयी है।
जावेद सभासद के इस जनहित में किये गये कार्य के सफल प्रयास को वहा के वासियो ने बहुत सराहा और जावेद सभासद ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *