अपना जिला

सपा कार्यकर्ताओं ने बाटी राहत सामग्री, बाढ़ पीड़तो के खेवनहार बने अजय यादव

दोहरीघाट /मऊ। क्षेत्र के दर्जनों गांवो में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सपा युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के निर्देशन में मंगलवार सपा नेता अजय यादव उर्फ आंसू ने राहत सामग्री वितरण किया।राहत सामग्री पाते ही पीड़तो के चेहरे पर मुस्कान आ गई।मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अजय यादव उर्फ आंसू के नेतृत्व में बाद से घिरे गांव भैसाखरग,कादीपुर, नईबाजार आदि गांवो में 250 पैकेट राहत सामग्री वितरण किया।इस दौरान अजय यादव ने कहा कि बाढ़ और कटान पीड़ितों की समस्या को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह बेपरवाही बनी हुई है।शुरुआत में दिखाई गई दरियादिली पूरे बाढ़ और कटान के दौरान कहीं नजर नहीं आई। बाढ़ पीड़ित दाने-दाने को मोहताज हैं।सिर छिपाने के लिए जगह नहीं है,लेकिन न तो भाजपा सरकार के मंत्री अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और न ही प्रशासन को इनकी सुधि है।किसानों की फसल बर्बाद हो गई है।पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।सपा कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जल्द से जल्द किसानों के फसल का मुआवजा दिया जाए तथा बाढ़ प्रभावित गांवो को राहत सामग्री सहित अन्य सुविधाओं को मुहैया कराई जाए,नही तो सपा पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।इस दौरान रामाश्रय यादव,छोटे लाल सोनकर,दीपक सोनकर,रवि मध्येशिया,बबलू यादव,रत्नेश कुमार, धर्मेश,मोहन भारती, उपेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *