सनबीम स्कूल मऊ में नान-थर्मल कुकिंग प्रतियोगिता
मऊ। सनबीम स्कूल मऊ के प्रागंण में आज नॉन-थर्मल कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के निदेशकगणों द्वारा किया गया। इस नॉन-थर्मल प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पाँचवी कक्षा तक के कुल पचास बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों द्वारा अनेक स्वादिष्ट व्यजंन और शीतल पेय जैसे – फूड सलाद, वेजी सलाद, ट्रेंडी बर्गर ,फन फूड सैण्डविच, बनाना ट्री, चोको पाइ, क्रन्ची मिनी बर्गर, टूटी-फ्रूटी फ्रूट चाट इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार यश वर्धन कक्षा 3, द्वितीय पुरस्कार देवश्या, श्वेता पाल, अनन्या कक्षा 4 एवं 5, तृतीय पुरस्कार अनुष्का चंदेल, आराध्या कक्षा 3 एवं 5 तथा अद्वैत कार्तिक, इष्ना टण्डन, सेरिश, नबा आरिफ, अर्पित, आकांश, नायमा नोमानी, सुदिप्ती मिश्रा, संस्कार, मधुलिका, सांत्वना पुरस्कार से नवाज़ा गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी नें बच्चों का हौसला बढ़ाया और बताया कि बच्चें शिक्षा के साथ-साथ अपने पारिवारिक जिम्मेंदारियों को भी समझेंगे और अपने जीवन में उनका प्रयोग कर सकेंगे।

