Uncategorized

सनबीम में एलटीए मेला में सुरमयी तालों नें समां बांधा, अभिभावक हुये निहाल

मऊ। कला जीवन को सजाने-सवांरने का एक सशक्त माध्यम है। अगर शुरूआत छात्र जीवन या स्कूली शिक्षा के साथ हो जाये तो सोने पे सुहागा। जी हाँ मौका था सनबीम स्कूल मऊ में आयोजित पैरेन्ट्स डे और एल.टी.ए. मेला का जिसका उद्धाटन जिलाधिकारी प्रकाश विंदु की पत्नी श्रीमती सीमा प्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ छात्रों में विभिन्न कलाओं के द्वारा सम्पूर्णता प्रदान करना आज की महति आवश्यकता है। साथ ही विद्यालय के प्रयास की सराहना भी की। आज के एल.टी.ए. मेला में विद्यालय में बच्चों ने कथक (गीत- ले चलें हम) की प्रस्तुति के साथ शुरूआत किया। इसके बाद बच्चें वेस्टर्न डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी। कराटे, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, टेबल-टेनिस, तबला, वोकल, गिटार, ओक्टोपैड, ड्रम के अलावा चेस और कैरम की बेजोड़ प्रस्तुति रही। इस अवसर पर कबड्डी और खो-खो मैच का भी आयोजन हुआ।

अभिभावकों नें बच्चों की विभिन्न प्रस्तुतियों को सराहा और इस दिशा में दिये जा रहे कुशल प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों को भी उनके काम की तारीफ की। यह सब विद्यालय के रोज के टाइम-टेबल के अंतर्गत बच्चों की रूचि के अनुसार उनको शिक्षकों के द्वारा सिखाया जाता है।

विद्यालय के निदेशक राकेश गर्ग नें कहा कि बदलता परिवेश प्रतियोगात्मक हो गया है और हमें विद्यालय स्तर पर छात्र विभिन्न कौशल प्रशिक्षण देकर भविष्य हेतु तैयार करना है। प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी नें बताया कि एकेडेमिक के साथ-साथ छात्रों में कला,कौशल,नेतृत्व-निर्णय का विकाश वोध बनाना ही शिक्षा है। इस अवसर पर छात्र,अभिभावक और सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *