अपना जिला

श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर से शंकर जी का चांदी का अरघा चोरी, चोर काले रंग के स्कूटी से आया

मऊ। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फाटक स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर से चोर ने भगवान शिव के चांदी का अरघा को चोरी कर ले गया। चोर शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:35 मिनट पर बाजार की तरफ तरफ से काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर आया और मंदिर के किनारे अपना स्कूटी खड़ा कर कर मंदिर में सामान्य रूप से दाखिल हुआ तथा वे इधर-उधर बात करता रहा और जैसे ही मौका पाया पहले चांदी की अरघा को शिवजी से अलग किया और उसके बाद किनारे होकर उसे पेट के अंदर छुपाया और फिर स्कूटी पर सवार होकर धीरे से बाजार की तरफ ही निकल गया। दिन दहाड़े कोतवाली के समीप ऐसी घटना की जानकारी जैसे ही मंदिर के पुजारी को हुई वे सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर तुरन्त शहर कोतवाली प्रभारी व हठ्ठीमदारी पुलिस चौकी इंचार्ज पहुंच गए और सीसी कैमरे से घटना की फुटेज लेकर चोर की तलाश में जुट गए हैं। चोर काले रंग के स्कूटी से आया था। पुलिस दिनदहाड़े मंदिर का चांदी का अरघा चोरी करने वाले स्कूटी सवार चोर को तलाश रही है। वह मंदिर से लेकर बाजार तक के सारे सीसी कैमरे खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *