अपना जिलाचर्चा में

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में बीएसए कर रहे अनदेखी : कृष्णानंद राय

मऊ । 18 सूत्रीय मॉगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मऊ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मऊ पर धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के सम्बन्ध में 10 से अधिक पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया परन्तु आज तक उनका निस्तारण नहीं हुआ । इसलिए मजबूरन धरने के लिए शिक्षकों को आना पड़ा। सैकड़ों शिक्षकों की वेतन कटौती, बकाया वेतन, चयन वेतन मान, नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन एरियर भुगतान, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को विद्यालय तक भेजवानें, खेलकूद सामग्री एवं लाइब्रेरी पुस्तकों में गुणवत्ता पूर्ण आपूर्ति, अंग्रेजी माध्यम विद्यालयो की सूची, प्रकाशित करनें एवं नियमानुसार पदस्थापन करनें आदि मॉगों को लेकर धरना दिया गया। अनिश्चित कालीन धरना कल भी जारी रहेगा । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जब तक नियमानुसार मॉगों पर कार्यवाही नही करते और मुख्य सचिव के निर्देशानुसार संगठन से वार्ता कर कार्यवृत्ति जारी नही करते हैं। तब तक अनवरत धरना चलता रहेगा। धरने को विजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, जगदीश गौतम, नन्दलाल यादव, मनमोहन पाण्डेय, सूर्यभान शर्मा, अवधेश राय आदि ने सम्बोधित किया।
धरने में मुख्य रूप से राधेश्याम राम, मनिराम, सिद्धनाथ प्रसाद, उपेन्द्र तिवारी, पारस यादव, सुरेन्द्र यादव, रणवीर सिंह, मु0 फैसल, अखिलेश कुमार, अफजाल अहमद, सुबाष सिंह, सुनील राय, रणंजय प्रताप मल्ल हृदेश पाण्डेय, अशोक कुमार मिश्र, हेलाल अहमद, रामचन्द्र यादव, संतोष गुप्ता, अभय राय, आनन्द कुमार सिह, राजेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिह आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *