पुण्य स्मरण

शहीद रामप्रवेश की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

बिल्थरारोड/ बलिया। देश की आन बान की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर शहीद रामप्रवेश यादव की तृतीय पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शहीद रामप्रवेश यादव के तृतीय पुण्यतिथि पर हाहानाला- टगुनिया मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से शहीद के बलिदान को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
विधायक धन्नजय कन्नौज्जिया ने कहा कि देश शहीदों के शहादत का सदा ऋणी रहेगा। कांग्रेसी नेता जनार्दन सिंह यादव ने कहा कि शहीदों के त्याग का ही परिणाम है कि हम इस देश में सुरक्षित जीवन बिता रहे हैं। श्रीनगर के बनिहाल में तीन वर्ष पूर्व आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारत माता का यह लाल वीरगति को प्राप्त हुआ। देश के लिए पुत्र के बलिदान से गौरवान्वित उनके पिता लालबचन यादव, पुत्र द्वय आयुष व पीयूष, पत्नी चिंता देवी, बांकेलाल, दिलीप सिंह, गोल्डन यादव, , बिटटू बाबा, सुनील यादव, सत्येंद्र यादव, दिनेश यादव, मनोज यादव, महेश यादव, विक्की सिंह आदि ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *