अपना जिला

शशांक ने एक बार फिर मानवता का निभाया धर्म

गाजीपुर । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा मरदह ब्लॉक के मीडिया प्रभारी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील संयोजक शशांक सिंह ने एक बार फिर मानवता का धर्म निभाया पहले कुछ दिन एक कुतिया एवं उसके बच्चों की जान बचाया था और आज फिर एक बार नन्दगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर ग्रामसभा में पिछले चार दिनों से गिरे कुएं में एक बिल्ली का बच्चे की जान बचाई बिल्ली पिछले चार दिनों से कुएं में खेलते दौड़ते हुए कुएं में जा गिरी थी ग्रामीणों ने उसी दिन प्रयास किया परन्तु असफलता हासिल कर वापस लौट गए आज शशांक सिंह ने उसमें बिल्ली की रोते हुए आवाज सुनी तो कुए में देखा देखने के बाद उसमें बिल्ली जिंदा नज़र आई ततपश्चात तुरन्त शशांक ने रेसक्यू कार्य शुरू कर दिया और करीब 45 मिनट के प्रयास में रेस्क्यू में सफलता हासिल की जिसमें गांव के छोटे छोटे भविष्य और युवा अभाविप के शैलेश सिंह , इंद्रपाल सिंह , आशीष, अंशु, सोनू इत्यादि लोग मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *