अपना जिला

व्यापारी नेता कंछल के पुत्र धोखाधड़ी के मामले में मऊ न्यायालय में पेश

मऊ। प्रदेश के एक चर्चित व्यापारी नेता व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के सुपुत्र सचिन कंछल द्वारा मऊ जनपद के एक व्यापारी का पैसा लेकर जमीन न देने के धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को सीजीएम न्यायालय में पेश हुए। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 मई की तिथि निर्धारित की है।
गौरतलब हो कि प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर आ

    वास निमित्त कराकर आवास पैसे लेकर देने का कार्य करता था परिवादनी ने आवास प्राप्ति हेतु फर्म से आज से लगभग 6 साल पहले पैसा जमा किया था परंतु परिवादनी को आवास उपलब्ध नहीं करा पाया तथा ICICI बैंक से चेक दिया गया जो डिसानर हो गया अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के कंपलेक्स जापलिंग रोड निवासी सचिन कंछल प्रोपराइटर कंछल ग्रुप कारपोरेट ऑफिस को तलब किया था। जिसके आरोपित ने विगत 5 अप्रैल को आकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्मसमर्पण कर अपनी जमानत कराया था। जिस पर आज सुनवाई हुई। अब मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत में 18 मई की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि आरोपी द्वारा आवास का पैसा लेने के बावजूद भी आवास ना दिलाने में अदालत ने आरोपित को तलब किया था कोतवाली नगर के सिंधी कॉलोनी निवासी डिंपल तनवानी ने कंचन ग्रुप कारपोरेट के प्रोपराइटर सचिन कंछल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
    कोर्ट द्वारा कड़ी कार्रवाई किए जाने के बाद कंछल मऊ कोर्ट में पेश हुए। व्यापारी नेता के पुत्र द्वारा व्यापारी परिवार के साथ इस प्रकार की क्रिया पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *