व्यापारियों के महाकुम्भ में डा. राम गोपाल गुप्ता को व्यापारी भूषण का सम्मान
मऊ। आखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित रजत जयंती समारोह में मऊ जनपद को उत्कृष्ट योगदानों को देखते हुए जिलाध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा व्यापारी भूषण का सम्मान प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर किया गया ।समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारियों को अपनी सुरक्षा व सम्मान तथा स्वाभिमान के लिये राजनैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना होगा। सम्मान प्राप्ति के पश्चात डॉ रामगोपाल ने कहा कि देश की रक्षा में सैनिक तथा समाज के सुरक्षा में व्यापारियों का बराबर का योगदान होता है परंतु केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा दो मुंहे ढुल मुल रवैया अब बर्दास्त नही किया जाएगा। देश मे व्यापारी अब जागृत हो चुका है। इस अवसर पर डॉ गुप्त ने सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज यह सम्मान आप सभी की एकजुटता व समरसता का ही परिणाम है कि पूरे प्रदेश में मऊ नेव्यापारमंडल का नाम रोशन किया है व्यापारी हितों की बात करने वाला ही राज करेगा।
इस अवसर पर युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव ने कहा कि लखनऊ रैली में मऊ जिले से सैकड़ो व्यापारियों ने भाग लिया जिसमे कन्हैया लाल जायसवाल गामा यादव अभिषेेेक मद्धेशिया, आनंद गुप्ता, हबीबुलाह टांंडवी, जावेद तरफदार, हाजी शम्मी, सईद अहमद, इफ्तेखार अलँकार की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर श्याम मद्धेशिया, दिलीप गुप्ता, हरिश्चन्द मद्धेशिया, संजय गुप्ता, महेंद्र कुमार, बबलू मोबाइल, हाजी यासिर, राम अवध सिंह, अशोक सिंह मॉडर्न, वीरेंद्र चौरसिया समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

