अपना जिला

विस्फोट से मकान गिरा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत जिसमें 4 बच्चे

उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में विस्फोट से मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मृत्यु हो गई जबकि 06 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में दो पुरुष ,दो महिलाएं सहित 04 बच्चे शामिल है।
एसपी संतोष कुमार मिश्र आईजी राकेश सिंह मौके पर कैंप कर रहे हैं । एक जेसीबी और पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाया गया है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है । उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू सिलेंडर के विस्फोट से छत गिरना बताया जा रहा है । फिलहाल घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है । शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात टिकरी गांव में नूरल हसन के घर में जोरदार धमाका हुआ और मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटवाकर पीड़ितों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने इनमें आठ को मृत घोषित कर दिया जबकि 6 की हालत गंभीर बनी हुयी है।

सिलिंडर ब्लास्ट में मारे गए लोग

1-शमशाद पुत्र नुरुल हसन 23 साल
(आर्मी की तैयारी कर रहा था)
2-मिराज पुत्र नुरुल हसन 11 साल
3-निसार अहमद पुत्र नुरुल हसन-35 साल
4-रवीना बानो पुत्री नुरुल हसन-38 साल
5-सायरुन निशा पत्नी निसार-37 साल
6-नूरी शबा पुत्री निसार-12 साल
7-मोहम्मद शोएब पुत्र आरिफ शेख-2 साल
8-शहबाज अहमद पुत्र निसार अहमद-15 साल

घायलों के नाम, जो अस्पताल एडमिट हुए

1-इरशाद अहमद पुत्र नुरुल हसन-32 साल
2-रिहान पुत्र आरिफ हसन-10 साल
3-मोहम्मद जैद पुत्र निसार अहमद-8 साल
4-मोहम्मद निजाम पुत्र आरिफ हसन -10 साल
5-गुलनाज पुत्री फकीर मोहम्मद-18 साल
6-अनीसा पुत्री इरशाद-28 साल
7-नुरुल हसन-60 साल,

Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *