विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को अब मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार
मऊ। प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की धनराशि रू0 5000/- से बढ़ाकर रू0 25000/- कर दिया गया है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 प्रख्यापित की गयी है। नियमावली में राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वाले अभ्यार्थीे/संस्थायें अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना आवेदन-पत्र पूर्ण विवरण/अभिलेखों सहित 03 प्रतियों में 15 जुलाई, 2018 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
पात्रता हेतु कार्य क्षेत्र निम्नवत् हैः-
1.दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
2.दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार।
3.दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
4.प्रेरणस्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
5.दिव्यांगजन के जीवन को सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
6.दिव्यांगजन को बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
7.दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
8.सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका राज्य स्तरीय पुरस्कार।
9.सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
10.दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
11.सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
12.दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
