विशाल मद्धेशिया ने डिप्टी जेलर का पद प्राप्त कर मऊ जनपद का नाम रोशन किया : पालकी
मऊ। विशाल मद्धेशिया ने डिप्टी जेलर का पद प्राप्त करके मऊ जनपद का नाम रोशन किया है उनके इस सफलता से युवाओं में नई ऊर्जा तथा नया जोश का संचार हुआ है ।उक्त विचार हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जनपद मऊ के वरिष्ठ संरक्षक तथा नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी के । वे स्थानीय ढेकुलिया घाट के आनंद डेकोर के सभागार में सम्मान समारोह के अंतर्गत उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विशाल मद्धेशिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजीत होने वाले पीसीएस 2019 की परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सम्मान समारोह मे मुहम्मद इस्माइल द्वारा स्वागत गीत गा कर मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत के क्रम मे कथा वाचक कमलेश जी महाराज ने कहा कि बच्चों के सफलता मे माता पिता के त्याग का सबसे अधिक योगदान रहता है।
इस अवसर पर कार्य क्रम का संचालन जिले के महा मंत्री कन्हैया जायसवाल ने करते हुए सभी आगंतुको का स्वागत व अभिनंदन किया। इसी क्रम मे संगठन के जिला मंत्री राम अवध सिंह ने मातृ शक्ति मंजु गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। संगठन के महातम यादव आनंद गुप्ता अज़हर कमाल फैजी सुभाष कनौजिया व हबीबुल्लाह टाडवी आदि ने माला पहनाकर विशाल मद्धेशिया व उनके बड़े भाई अमित मद्धेशिया का स्वागत किया। इस अवसर पर विशाल मद्धेशिया व अमित मद्धेशिया ने अपने इस उपलब्धियो का सारा श्रेय माता पिता को देते हुए सफलता का मूल मंत्र बताया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय श्रीवास्तव, हाजी अनवर अली, श्याम मद्धेशिया, दिलीप कुमार, हेमराज, गामा यादव, अशोक सिंह, फैयाज अहमद, जावेद तरफदार, इकबाल अहमद अंसारी, सुरेंद्र गुप्ता, विजय कुमार सिंह, हरिश्चंद्र गुप्ता, अभिषेक मद्धेशिया, राकेश गुप्ता, पारसनाथ मौर्य, अनिल कुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, आशीष जायसवाल, आशीष गुप्ता सैकड़ों व्यापारी गण मौजूद रहे।










