अपना जिला

वाहनों पर लगें होल्डिंग एवं हुटर उड़ा रहें आदर्श आचार संहिता की धज्जियां

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में दावेदारों के वाहनों पर लगे होर्डिंग को हटाने का निर्देश दिया था। चुनाव आयोग के नियमानुसार जब तक पर्चा दाखिल नहीं हो जाता कोई भी उम्मीदवार अपने वाहन पर होर्डिंग पोस्टर के साथ ही लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं करेगा। बावजूद इसके तहसील क्षेत्र में होर्डिंग एवं वाहनों पर लाउडस्पीकर से जोर शोर के साथ प्रचार किया जा रहा है। उम्मीदवारों द्वारा आदर्श आचार संहिता का खुला मखौल उड़ाते हुए प्रशासनिक निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे है।उधर पुलिस प्रशासन वाहन चैकिंग के नाम पर खाना पूर्ति करने में लगें है । इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे का कहना है कि अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *