अपना जिला

वाहन चेकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार

मऊ। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम व थाना कोपागंज पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर थाना कोपागंज क्षेत्रार्न्तगत अदरी लैरो नहर पटरी के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर अभियुक्त रावत पासवान पुत्र भगवान पासवान, सौरभ भारती पुत्र शैलेन्द्र व निसार अंसारी पुत्र आलिम अंसारी निवासीगण ब्रह्माइन थाना सुखपुरा जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक अभियुक्त अभय सिंह उर्फ बजरंगी पुत्र धर्मराज निवासी अब्दुलपुर मदारी थाना भीमपुरा बलिया वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उक्त अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाईकिल व एक अदद तमंचा व 2-2 जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उक्त अभियुक्तों द्वारा बरामद चोरी की मोटरसाईकिलों को जनपद मऊ तथा बलिया से चोरी करना स्वीकार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 38,39/18 धारा 307,420,467,468,471 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-में 1. रावत पासवान पुत्र भगवान पासवान, 2. सौरभ भारती पुत्र शैलेन्द्र व 3. निसार अंसारी पुत्र आलिम अंसारी निवासीगण ब्रह्माइन थाना सुखपुरा जनपद बलिया। बरामदगी में,
1. यामहा एसजेडआर (यूपी 32 के 3330)।
2. हीरो डीलक्स (यूपी 54 क्यू 5701)।
3. स्प्लेण्डर प्रो (बिना नम्बर)।
4. ग्लैमर (बीआर 2 जीए 0485)।
5. एक अदद तमंचा व 02 जिंदा/खोखा कारतूस 315 बोर।
एक अभियुक्त अभय सिंह उर्फ बजरंगी पुत्र धर्मराज निवासी अब्दुलपुर मदारी थाना भीमपुरा बलिया फरार हो गया।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में निरीक्षक आनन्द कुमार (प्रभारी स्वाट टीम), उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ल, आरक्षी सर्वेश यादव, अनिल यादव, तौफीक खां (स्वाट टीम)।निरीक्षक रामकृष्ण द्धिवेदी (प्रभारी निरीक्षक थाना कोपागंज), उ0नि0 अशोक कुमार, आरक्षी विर्जन यादव, मुकेश यादव। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह द्वारा उक्त पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000/ रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *