वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ ललित कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं समर्थ पॉलीक्लीनिक के सहयोग से गाजीपुर तिराहा पर सड़क सुरक्षा चैलेन्ज अभियान के तहत रविवार को वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, तथा शिविर में वाहन चालकों की डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जाँच की गई व साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा जब भी दो पहिया वाहन चलाएं हेलमेट लगाएं व चार पहिया वाहन के साथ सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

