वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरा
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि यहां के कैंट इलाके में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है. जिसमें करीब दर्जनों लोगों के दबे होने की आंशका है. घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई है. और आम लोगों की मदद से लोगों को बचाया जा रहा है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने की खबर मिल रही है. हादसा कैसे हुआ अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.
