लॉकडाउन के उल्लंघन में 68 वाहन व 239 व्यक्तियों का चालान 02 लाख रुपया जुर्माना वसूला
मऊ। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी लॉकडाउन के अनुपालन कराये जाने के क्रम में आज दिनांक 15.05.2021 को जनपद मऊ पुलिस द्वारा समस्त 28 बैरियर प्वाइंट पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुल 21 व्यक्तियों के विरुद्ध 09 अभियोग पंजीकृत कर 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही साथ 674 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 68 वाहनों का चालान किया गया। बिना मास्क के घूमनें/लाकडाउन का उलंघन करने वाले 239 व्यक्तियों का चालान कर 01 लाख 02 हजार 400 रूपये जूर्माना वसूला गया।

