Uncategorized

लायन्स क्लब व शारदा नारायन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया गया

मऊ। लायन्स क्लब मऊ व शारदा नारायन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक व जनपद अध्यक्ष लायन डा0 संजय सिंह व शारदा नारायन हास्पिटल के न्यूरो विभाग के डा0 रूपेश के0 सिंह ने लोगो को स्ट्रोक के बारे में जागरूक किये। इस अवसर पर डा0 संजय सिंह ने कहा कि वर्ल्ड स्ट्रोक डे हर साल 29 अक्टूबर को मनाया जाता है ताकि लोगों को जागरूक करने के साथ ही वैश्विक स्तर पर इस बात को भी चिन्हित किया जा सके कि स्ट्रोक को बेहतर तरीके से रोका जा सकता है। साथ ही जो लोग स्ट्रोक से पीड़ित हैं उन्हें बेहतर देखभाल प्रदान की जा सके. स्ट्रोक की समस्या तब होती है जब मस्तिष्क को होने वाली खून की आपूर्ति बंद हो जाती है या किसी वजह से अवरुद्ध हो जाती है। खून की स्थिर आपूर्ति के बिना, मस्तिष्क की कोशिकाएं मरने लगती हैं. ऐसी स्थिति में अगर समय पर इलाज या चिकित्सीय सहायता न मिले तो ब्रेन धीरे-धीरे मृत होने लगता है और उसके साथ ही शरीर भी। एक बार जब स्ट्रोक हो जाता है, उसके बाद उसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं. ये लक्षण पुरुषों और महिलाओं में बिलकुल अलग-अलग तरह से नजर आते हैं। इस अवसर पर डा0 रूपेश के0 सिंह ने बताया कि भारत में भी यह विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है दुनिया में 4 में से एक व्यस्क को स्ट्रोक होगा लेकिन सक्रिय जीवनशैली से इसका जोखिम रोका जा सकता है। स्ट्रोक के कारण के बारे मे बोलते हुए डा0 रूपेश सिंह ने बताया कि वैसे तो किसी व्यक्ति की बढ़ती उम्र उसे स्ट्रोक के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती है, लेकिन हकीकत ये है कि स्ट्रोक की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है अगर आपकी सेहत अच्छी न रहती हो ।हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई, कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग ,धूम्रपान स्ट्रोक, पारिवारिक इतिहास आदि स्ट्रोक के प्रमुख कारक है इससे बचाव के बारे में बोलते हुए डा0 रूपेश सिंह ने बताया कि अगर आप अपनी सेहत को गंभीरता से लेते हैं और ऊपर बताए गए जोखिम कारकों को नियंत्रित रखते हैं तो स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है जैस अपने ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करें,स्वस्थ्य वजन बनाये रखें,ब्लड शुगर को कन्ट्रोल करे,तम्बाकु व शराब की आदत छोडें,। इस अवसर पर सचिव लायन श्री अजीत सिंह, लायन डा0 राहुल कुमार,डा0 गौतम कुमार लायन डा0सतीश, लायन डा0 अजीत सिंह कोषाध्यक्ष लायन मनीष शर्मा ,लायन शिवकुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *