लखनऊ विवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को ट्रांसफाॅर्मिंग लीडरशिप पुरस्कार
गाजीपुर। जनपद के पाली निवासी लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में पिछले सिर्फ 1 वर्ष में किए गए अच्छे कार्यों और प्रशासन प्रणाली में स्पीड, एक्यूरेसी और ट्रांसपेरेंसी का संचार करने के लिए “एलएमए ट्रांसफॉर्मिंग लीडरशिप अवार्ड 2020 से पुरस्कृत किया गया है।
यह खबर जैसे ही पाली ग्रामवासियों को लगी गांव, क्षेत्र के शुभचिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई।सभी उनके पैतृक निवास स्थान गांव पाली पहुंचकर परिजनों के बीच अपनी खुशियों का इजहार किए। कुलपति के बड़े भाई कौशल किशोर राय “पप्पू” सभी आगंतुकों के साथ भावविभोर प्रसन्न मुद्रा में दिखे तथा सभी का आभार व्यक्त किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए पुरस्कार समारोह में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरुण कुमार माथुर ने इसकी जानकारी दी उन्होंने बताया कि एलएमए देश के अग्रणी संस्थानों में से एक है और एआईएम में सर्वश्रेष्ठ एसोसिएशन होने का खिताब 8बार जीत चुकी है। उन्होंने बताया कि यह अवार्ड लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को उनके पिछले 1 वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए दिया गया है। प्रोफेसर राय को यह पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि प्लानिंग कमिशन उत्तर प्रदेश के पूर्व वाइस चेयरमैन एनसी बाजपेई द्वारा दिया गया। प्रोफेसर राय ने विश्वविद्यालय की पूरी टीम को इस सफलता का भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक साल में ही विश्वविद्यालय अपने शिक्षा और शासन प्रणाली में स्पीड, एक्यूरेसी और ट्रांसपेरेंसी का संचार करने में समर्थ रहा है। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद्,कलाकार, इंस्टीट्यूट के निदेशक मौजूद रहे।

