रामप्रवेश बने नाई समाज के महाचौधरी
मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। स्थानीय कस्बे में स्थित नाई समाज के कैम्प कार्यालय पर मंगलवार को एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नाई समाज के नवनिर्वाचित महाचौधरी रामप्रवेश ठाकुर का कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान रामप्रवेश ठाकुर ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आपसी एकता के साथ साथ शिक्षा अति आवश्यक है।इसलिए आप सभी लोग अपने बच्चों एव परिवार के लोगो का विशेष ध्यान दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर राजीव कुमार सोचन ठाकुर केदार शर्मा हृदय शर्मा जटाशंकर ठाकुर सुरेन्द्र ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
