योगी सरकार द्वारा यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अरिजीत सिंह का मऊ में जोरदार स्वागत
मऊ। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (उत्तर प्रदेश शासन) के उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह के जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
अपने स्वागत से अभिभूत अरिजीत सिंह ने शीर्ष नेतृत्व तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में ही साधारण से साधारण कार्यकर्ता का सम्मान होता है। वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार उचित व सराहनीय निर्णय कर रही है, किसानों के हित को लेकर प्रदेश सरकार गम्भीरता से कार्य कर रही है।
योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का किसान व्यवस्थित क्रम में विकास कर रहा है। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक सशक्त और उन्नत राज्य बनाने का संकल्प लिया है,अब किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है,फसल बीमा योजना के साथ प्रदेश तथा केन्द्र की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का हित सुरक्षित है,इसमें साधारण कार्यकर्ता भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है, भाजपा का बूथ अध्यक्ष ही आगे चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है, अरिजीत सिंह को सम्मान देकर भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के हर कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है।
जिला महामंत्री राकेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह, गिरीश राय, नूपुर अग्रवाल, राधेश्याम सिंह, दिवाकर मिश्र, आनंद चौधरी, सात्यमित्र सिंह, मनीष मद्धेशिया, सुनील कुमार गुप्ता, दीनबंधु राय, आनंद रैकवार,संजय पाण्डेय,विनोद वर्मा, मोती राजभर, दिनेश राय, मनोज, छोटू प्रसाद, संजय वर्मा, कृष्ण कान्त राय, राधेश्याम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


