यूपी के जेलों में लगेंगे करोड़ों रुपये के CCTV
प्रदेश सरकार ने जेलों से बंदियों के फरार होने, जेलों में उपद्रव आदि घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए प्रदेश के 43 कारागारों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे और आवश्यक उपकरण लगाए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही 6.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। स्वीकृत धनराशि में से 2,40,44,384 रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को अग्रिम रूप से उपलब्ध करा दी गई है।

