युवा ही हमारी ताकत, वर्तमान सरकार से सभी वर्ग नाराज :अखिलेश यादव
लखनऊ। प्रदेश के राजधानी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डा.लोहिया सभागार में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के नेतृत्व में मऊ जनपद के समाजवादी छात्र सभा के नि. जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत यादव सोनू, अनिल यादव मास्टर और खुशहाल सिंह बड़े नि. प्रदेश सचिव स.छा.स. और ओ.पी.यादव के साथ मऊ जनपद के छात्र नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
मुलाकात केे दौरान पार्टी के युवा नेताओं अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी ताकत हमारे नौजवान हैंं और वर्तमान सरकार से सभी वर्ग नाराज हैंं सबको बस छलने का काम वर्तमान सरकार ने किया है जिसकी भरपाई आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें करना पड़ेगा। वर्तमान सरकार विकास के नाम पर जनता को ठगने का काम किया है। और जनता को जाति के नाम पर धर्म के नाम पर गुमराह करके बस वोट लेने का काम किया है। वर्तमान सरकार बस सत्ता की लोभी है उसे किसान, छात्र, नौजवान, मजदूर, बुनकर किसी से कोई हमदर्दी नही।
मऊ के सपा नेताओं ने अपने नेता से मुलाकात कर की खुलकर बात।इस अवसर पर छात्र संघ पुस्तकालय मंत्री मो.शाहिद,कला संकाय प्रतिनिधि मो.अल्तमश,शशि राज यादव, मुलायम यादव, शिवम सोनी, अभय यादव आदि नेताओ ने अपनी बात कही।

