मीना अग्रवाल बनी केसरिया वाहिनी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
मऊ। केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महिला मोर्चा की सिंधु विश्नोई के प्रत्यावेदन पर मऊ जनपद की निवासी भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व केसरिया वाहिनी महिला मोर्चा की वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष मीना अग्रवाल को उनका केसरिया वाहिनी के प्रति समर्पण कार्य व निष्ठा को देखते हुए केसरिया हिंदू वाहिनी महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। केसरिया वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा ने आशा व्यक्त किया है कि श्रीमती मीना अग्रवाल संगठन के प्रति दायित्व, कर्मठता, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाकर संगठन के नितियों के प्रति पूरी ईमानदारी से सक्रिय योगदान निभाएंगी। उन्होंने उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है।
बिंदु सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता जिला अध्यक्ष करिश्मा वर्मा कोषाध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल संगीता द्विवेदी प्रदेश प्रभारी नीलम सराफ पुष्पा जयसवाल नूपुर अग्रवाल आदि अनेक महिलाएं मौजूद थी।


