मिशन शक्ति कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विन्ध्वासिनी पांडेय ने महिलाओं को सिखाए खुद की हिफाजत के गुर
मधुबन। नारी को उसकी शक्ति की पहचान करने को बुधवार को कंपोजिट विद्यालय ढढ़़वल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विन्ध्वासिनी पांडेय ने महिलाओं को अपनी हिफाजत के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी और अपराध और अपराधी की जानकारी 1090,112 और 1076 नंबर पर देने के लिए कहा। छात्राओं से कहा, वह अपने आप को कमजोर न समझें। बेझिझक वह अपनी शिकायत पुलिस से करें। पुलिस उनकी मदद को हर वक्त तैयार है। महिला सिपाही सरोज यादव ने महिला हेल्प डेस्क के कार्य बताए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला पांडेय ने, महिलाओं को उनके अधिकार और मर्यादाओं का हनन नहीं होने देने की शपथ दिलाई।विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी सिंह ने बेटियों व गाव की महिलाओं को जागरूक किया। वही बेटियों को हिम्मत देने के साथ आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं को स्वाबलंबी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरूकता पैदा करना, उनके प्रति हिंसा, अपराध करने वालों की पहचान उजागर करना होगा।
इस मौके पर राम करन, अली अकबर खां, सुनीता, फूला, सोनी सरिता, चांदनी, बुच्ची देवी आदि रहे।

