अपना जिलाखास-मेहमान

महमशान का रहस्य जान अभिभूत हुए विदेशी प्रोफेसर

■ आस्ट्रेलिया व डेनमार्क से आये शोध दल ने ढेकुलियाघाट भैरवी वन में किया पौधरोपण

मऊ। भारतीय मूल की डेनमार्क निवासी सीता सर्गेण्ट व आस्ट्रलिया के प्रोफ़ेसर हेनरिक शनिवार को तमसा तट के सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर थे। हिंदू जीवन दर्शन में महमशान के रहस्यों के बारे जानकर वह आश्चर्यचकित हो उठे. शवदाह, सती व समाधि केंद्र तथा यज्ञ स्थल का भ्रमण करने के साथ उन्होंने इसके ऐतिहासिकता की जानकारी भी प्राप्त किया। व्यवस्थापक पुरुषार्थ सिंह ने सनातन दर्शन में श्मशान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान भैरवी वन में उन्होंने स्मृति स्वरूप दो पौधरोपण भी किया।
इस दौरान पुस्तिका पर उन्होंने अपने अनुभव भी लिखे. भाजपा जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, आईटी सेल प्रभारी मृत्युंजय त्रिपाठी, अजीत सिंह, संकल्प प्रकल्प के अमन प्रताप सिंह, वीर प्रताप, विशाल, शुभम, घाट संरक्षक लालचंद आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *