मदरसे के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को को मेडल दिया गया
घोसी/मऊ। स्थानीय नगर के काज़ीपुरा स्थित मदरसा उस्मानिया व अंजुमन ए तहजीबुलिसां का द्वितीय सालाना जलसा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस जलसे की सदारत मुफ़्ती अब्दुल वाहिद और निज़ामत हाफ़िज़ मुज़फ्फरुल इस्लाम ने की। सरपरस्ती मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम क़ासमी की रही। मेहमान खुसूसी के रूप में आये डा० कारी ज़फरुल इस्लाम साहब ने कहा कि मौजूदा दौर में दीनी और दुनियाबी दोनों तालीम की सख्त जरूरत है। ईद अवसर पर 25 बच्चों का नाज़रा ख़त्म क़ुरान कारी उमैर असद साहब ने करवाया और बच्चो और बच्चियों ने किरात, नात, इंग्लिश तक़रीर, इस्लामिक क्विज़, इस्लाम व जहेज़ मुकलमा, फैशन और इस्लाम मुकलमा, इल्म और जेहालत मुकलमा की शानदार पेशकश अज़का ख़ातून, अदीबा ख़ातून, आफरीन परवीन, नूरअफशां, दरख्शां ख़ातून, शाहनाज़, सामिया अरशद, मंतशा ख़ातून व सना परवीन की।
जलसे को कामयाब बनाने के लिये प्रिंसिपल मौलाना अलक़मा सिद्दीकी, इरशाद नोमानी मोनिरुल इस्लाम, ताबिश इफ़्तेख़ार, नाज़मा ख़ातून, यास्मीन, नाज़िया ख़ातून आदि मदरसा उस्ताद ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
अपने क्लास में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों को मेहमाने खुसूसी के हाथों मैडल और प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को इनाम से नवाज़ गया !और बाद में नाज़िमे मदरसा काज़ी फैज़ुल्लाह ने सभी मेहमानो का शुक्रिया अदा किया ।और इस मौके पर अब्दुल रऊफ, काज़ी मोशफ्फे जमाल, सलामतुल्लाह आज़मी, हस्सान आज़मी, कारी अज़ीमुर्रहमान, मौलान हस्सान क़ासमी, क़ाज़ी अरशद हुसैन आदि मौजूद रहे।
