मऊ शहर में किराए के मकान में रहकर करता था बाइक चोरी, तमंचा सहित गिरफ्तार
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक 19 मार्च 2021 को चौकी प्रभारी सारहू उप निरीक्षक राजेश प्रभाकर, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, आरक्षी विवेक शर्मा, आरक्षी रवि प्रकाश, आरक्षी राजीव यादव के साथ संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गाजीपुर तिराए पर रात्रि करीब 22ः30 बजे अवैध तमंचा कारतूस एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त राम अनुज यादव पुत्र रमाशंकर यादव ग्राम बरडीहा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया है कि वह पिछले करीब 1 माह से दिल्ली से वापस घर आया था और करीब 25 दिन पूर्व गाजीपुर तिराहा के पास आईटीआई विद्यालय के पीछे किराए का कमरा लेकर रह रहा था और अपनी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल की चोरी कर रहा था। उसकी निशा देही पर उसके कमरे के पास से भी एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों मोटरसाइकिल यूपी 54 डब्ल्यू 1671 हीरो ग्लैमर एवं यूपी 54 आर 4227 सुपर स्प्लेंडर बरामद की गई है। दोनों उपरोक्त मोटरसाइकिल थाना कोतवाली के न्यायालय परिसर से विगत 1 माह के अंदर विभिन्न तिथियों में चोरी की गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। उसके पास से बरामद अवैध शस्त्र कारतूस एवं चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 109/21 धारा 25 आयुद्य अधिनियम पंजीकृत किया गया जबकि मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पूर्व में मुकदमा अपराध संख्या 87/21 एवं 71/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्त को अंतर्गत धारा शस्त्र अधिनियम एवं 379, 411 आईपीसी में न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

