अपना जिला

मऊ में गैंगेस्टर एक्ट में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.10.2020 को थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान अहिरौली पेट्रोल पंप के पास से थाना घोसी में पंजीकृत मु0अ0सं0 826/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सिद्धार्थ उर्फ धर्मकिर्ती पुत्र चुन्नुराम निवासी कस्बा खास थाना घोसी मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अपराधी सिद्धार्थ उर्फ धर्मकिर्ती पुत्र चुन्नुराम एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सदस्य है जो वाहन चोरी कर फर्जी तरिके से नम्बर प्लेट बदल कर अपने गैंग के लिए धन अर्जित करते है जिसका गैंग लीडर इस्माइल पुत्र इसराईल निवासी नवापुरा थाना घोसी है।
उपरोक्त अभियुक्त सिद्धार्थ उर्फ धर्मकिर्ती पुत्र चुन्नुराम निवासी कस्बा खास थाना घोसी मऊ के विरूद्ध पूर्व में थाना घोसी पर मु0अ0सं0 100/20 धारा 379,411,420 भादवि0 तथा मु0अ0सं0 104/20 धारा 41,411,413,419,420 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *