मऊ में कल निकलेगा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के अन्तर्गत भव्य शोभायात्रा
मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मऊ के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री राम जन्म भूमि निधि समर्पण को गति देने के लिए मऊ जनपद का केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन पूज्य संतों के कर कमलों द्वारा गोरक्ष प्रांत के प्रचारक सुभाष जी की मौजूदगी में शुक्रवार को दिन में 10 बजे प्रात: नगर के सहादतपुरा स्थित चर्च कंपाउंड के पास सहारा इंडिया बैंक के सामने प्रथम तल पर किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सम्पर्क प्रमुख राजेश पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में कार्यालय उद्घाटन के बाद संतो, राम भक्तों, कारसेवकों एवं हिंदू समाज के प्रहरियों के द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
कार्यालय उद्घाटन के बाद 1992 और उसके पूर्व अयोध्या में मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका निभाने वाले मऊ के कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। इस शोभायात्रा में भगवान राम के भव्य मंदिर की सुंदर झांकी होगी। उन्होंने सभी को श्री राम जन्म मंदिर के निर्माण में निकलने वाले शोभायात्रा में भागी बनने का अपील किया।

