मऊ के लोगों ने माफियाओं का हाल देखा है, डरने की जरूरत नहीं : योगी
■ मुख्यमंत्री ने 136 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, किसान बिल को बताया ऐतिहासिक
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट के मैदान में सोमवार को पहुंचें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 136 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों का मसीहा एवं किसान बिल को ऐतिहासिक बताया । प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसान बिल का विरोध करने वाले लोगों की जमकर आलोचना की।
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जनता को संबोधित करते हुये किसान बिल को ऐतिहासिक बताया साथ ही मुख्यमंत्री ने किसान बिल को ऐतिहासक एवं किसानों के हित के लिए लाभकारी बताया। कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए समर्पित है। इन चार वर्ष की सरकार में पौने तीन लाख रोजगार युवाओं को दिए गए हैं। पिछली सरकार चेहरा देखकर कार्य करती थी। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बिना भेद भाव के प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, 5 लाख के आयुष्मान बीमा, विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस का कनेक्शन बिना भेदभाव के लोगों को दिया है। हमारी सरकार में लोगों को सुरक्षा देना प्राथमिकता में है। किसान, युवाओं, नौजवानों, वृद्धों एवं महिलाओं के साथ धोखा किया तो उसकी जगह जेल में होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किसान बिल को लेकर कहा कि किसान बिल को लेकर विपक्षी किसानों को भ्रमित कर रहा है । किसान बिल से किसान को यह आज़ादी दी गयी है कि वह अपना अनाज कहीं भी बेच सके, बिचौलियों से किसानों को निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने ये ऐतिहासिक किसान बिल लाया है। कहा कि न एमएसपी बंद होगी ना ही मंडियों को बंद किया जा रहा है। वहीं कांट्रेक्ट खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, इस कॉन्ट्रेक्ट खेती में किसान ही मालिक होगा, लेकिन किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। हम किसानों को यह अहसाह दिलाना चाहते हैं कि अगर किसी किसान के पास कोई माफिया बन के जाता है तो उसका क्या हाल होगा मऊ के लोगों ने देखा हैं कि हमने माफियाओं के क्या हाल किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, सुरेश पासी, एमएलसी यशवंत सिंह, विधायक श्री राम सोनकर विधायक विजय राजभर, जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम से काफी विलंब से फिर भी उनके आगमन तक जनता कार्यक्रम स्थल पर बनी रहे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही लोगों ने आसमान में देखा, आस पास के लोग वहीं से सभा स्थल की ओर रवाना हो लिये।











