खास-मेहमान

मऊ के भरत पासवान बने पुलिस उपाधीक्षक

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । तहसील क्षेत्र के भानपुर निवासी वाराणसी में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत के पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन होने की जैसे ही सूचना मिली परिवार सहित शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई । भरत पासवान पुत्र झिन्नु पासवान निवासी भानपुर की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय में हुआ । हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट रामसुन्दर पाण्डेय इण्टर कालेज गजियापुर से करने के बाद गोरखपुर के नेशनल पीजी कालेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त किया । भरत पासवान प्रारंभिक दौर से ही शिक्षा के प्रति रूचि लेने वाला कुशाग्र बुद्धि का छात्र था । एक अगस्त 2013 में भरत पासवान का चयन प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर हुआ। भरत शिक्षण कार्य के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे तथा 2017 बैच में पीसीएस में चयनित होकर नायब तहसीलदार के पद पर वर्तमान में कार्यरत हैं। शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयन होने की सूचना मिलते ही परिजनों एवं शुभ चिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई । भरत पासवान अपने सफलता का सारा श्रेय अपनी मां भागेश्वरी देवी को देते हैं। कहां कि पिता की बचपन में ही मौत हो गई मां ने ही पिता एवं मां दोनों के दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है । साथ ही अपनी सफलता का श्रेय अपने जीजा किसान इंटरमीडिएट कालेज कौड़ीराम के प्रवक्ता राकेश कुमार सहित संतोष कुमार व मिश्र को देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *