खास-मेहमान

मऊ के अविनाश पाण्डेय बने उद्योग विभाग में सहायक प्रबंधक

मऊ। जनपद के रतनपुरा विकासखंड के मुहम्मदपुर बरहिया के निवासी सुरेंद्र नाथ पांडेय के पुत्र अविनाश कुमार पाण्डेय का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक प्रबंधक, उद्योग विभाग में होने पर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। इनके पिता सुरेंद्र नाथ पाण्डेय किसान हैं। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा सरदार बल्लभ भाई पटेल इण्टर कालेज, हलधरपुर से, स्नातक  की शिक्षा मर्यादा पुरुषोत्तम स्नातकोत्तर महाविद्याल भुरसुड़ी, रतनपुरा से और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से समाज कार्य में एम0 ए0  करके प्रयागराज में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। अविनाश के चयन पर उनके दोस्तों शुभचिंतकों एवं गांव वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा कहा कि शुरू से मेघावी अविनाश का यह मंजिल आखरी नहीं है अभी उनसे बहुत कुछ उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *