खास-मेहमान

मऊ के IAS एके शर्मा लखनऊ में भाजपा में शामिल, मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

मऊ के लिए यह गौरव की बात है कि मऊ जनपद के काझा गांव निवासी, माटी के लाल जो गुजरात कैडर का वरिष्ठ आईएएस हैंं। अरविंद शर्मा गुरुवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। श्री शर्मा ने सोमवार को ही वीआरएस लिया है। श्री शर्मा पीएम मोदी के काफी करीबी बताए जाते हैं। गुजरात में जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे तो श्री शर्मा सीएम कार्यालय में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाई थी तथा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें पीएमओ में अहम जिम्मेदारी मिली। श्री शर्मा के इस फैसले पर पूरे देश में सियासत का बाजार गर्म है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद एके शर्मा ने कहा कि वे भाजपा में आने के बाद काफी खुश हैं। सूत्रों की माने तो श्री शर्मा को यूपी में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उधर विधान विधान परिषद में सभापति के लिए चुनाव होना तय है। दरअसल सियासी गलियारे में सभी दलों की नजरें इस पद पर लगी है। समाजवादी पार्टी परिषद के लिए कितने उम्मीदवार उतारती है और किसे ? चूकि मौजूदा सभापति रमेश यादव समाजवादी पार्टी के कोटे से आते हैं और उनका कार्यकाल 30 जनवरी को खत्म हो रहा है ऐसे में सवाल है कि विधान परिषद का सभापति कौन होगा।

उधर उनके पैतृक गांव काझा खुर्द गांव में IAS एके शर्मा का मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत ग्रामवासियों ने हार्दिक स्वागत वंदन और अभिनंदन करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *